बिवा स्वीकृति लिए 1660 एकड़ में जारी किया था भूखंडों का विज्ञापन
आरोप है कि कंसोर्टियम ने बिना कंप्लीशन प्रमाणपत्र (सीसी) के फ्लैटों की बिक्री की। जिससे खरीदारों को बुनियादी सुविधाओं (पानी, बिजली) के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। बिना स्वीकृति के 1660 एकड़ में भूखंडों का विज्ञापन और बिकी की गई। साइट पर प्राधिकरण के गैर-मौजूद स्वीकृति के बोर्ड लगाए गए। 17 जनवरी 2023 को आंशिक कंप्लीशन प्रमाणपत्र (सीसी) रद्द कर अधिकृत फ्लैटों को छोड़कर बाकी को सील करने का आदेश दिया गया था।
भू-स्वामित्व की जांच के लिए उप-जिलाधिकारी दादरी की अगुवाई में समिति गठित की गई है। 5 साल के विस्तार के लिए 13.28 करोड़ में से केवल 3.32 करोड़ जमा किए गए। वहीं आवंटियों का कहना है कि उन्हें सपना आवासीय परिसर के नाम पर ठगा गया। कई लोगों ने दिल्ली के बाराखंबा रोड थाने और दादरी में शिकायतें दर्ज कराई हैं। एक पीड़ितों का कहना है कि वह 4 साल से पानी और सीवर के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कंपनी ने अधूरे टावरों में ठूंस दिया है। एसीपी ग्रेटर नोएडा सौम्या सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।