फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो खिलाड़ियों को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण, प्रतिभाओं की होगी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला एमेच्योर खो-खो संघ की बैठक में खेल के विस्तार, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में नई प्रतिभाओं को मंच देने की बनी रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिला एमेच्योर खो-खो संघ, गौतमबुद्ध नगर की बैठक में जिले में खो-खो खेल को बढ़ावा देने, संगठन को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को निखारने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। इसमें खेल विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विभिन्न स्पोर्ट्स अकादमियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर जिले में खो-खो को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार करना है। इसके लिए खेल विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों का नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ की अध्यक्ष आरती ने बताया कि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेफरी को खेल के नवीनतम नियमों की जानकारी देने के लिए समय-समय पर ऑफिसिएटिंग परीक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इससे प्रतियोगिताओं का स्तर और खेल की तकनीकी गुणवत्ता बेहतर होगी। बैठक में सचिव रितिका भाटी, आशीष नागर, सनी कुमार, विभिन्न स्पोर्ट्स अकादमियों के संचालक, विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षा के शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें