फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिजिटल खसरा सर्वे में खीरी पिछड़ा

Wed, 24 Sep 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिजिटल खसरा सर्वे में जिला अब तक महज 23 प्रतिशत ही काम कर सका। इससे खीरी प्रदेश में 67वें नंबर पर है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये तहसील व ब्लॉक वार समीक्षा की।
विज्ञापन

जिले में 10.70 लाख खेतों की ई-खसरा पड़ताल करनी है। ई-खसरा पड़ताल की जिम्मेदारी रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों के साथ प्राइवेट सर्वेयरों को भी दी गई है सैकड़ों गांव अब भी ऐसे हैं, जहां काम ही शुरू नहीं हुआ है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। मंगलवार को एडीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। इसमें एसडीएम के अलावा बीडीओ, एडीओ पंचायत, डीडी कृषि, डीपीआरओ, डीसी मनरेगा भी जुड़े। एडीएम ने एसडीएम से प्रगति बढ़ाने के बारे में जानकारी ली। दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
यह भी निर्देश दिया कि जो काम में लापरवाही करे, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। ज्यादातर बीडीओ व एसडीएम ने बताया कि पंचायत सहायक काम नहीं कर रहे हैं। इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं। इस पर डीपीआरओ ने कहा कि अगर कोई पंचायत सहायक त्यागपत्र देगा तो स्वीकार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें