फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खील-बताशे विक्रेता भिड़े, एक का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला मंडी गांधीगंज में बृहस्पतवार की दोपहर में खील-बताशे के दाम पर दो दुकानदारों में विवाद हो गया। एक दुकानदार ने दूसरे के सिर में लोहे का बाट मार दिया, जिससे दुकानदार लहूलुहान हो गया। आरोपी दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




मंडी गांधीगंज के रामलीला मैदान में शाहबुद्दीन उर्फ साबू निवासी मोहल्ला करीमनगर फड़ लगाकर खील-बताशे बेच रहा था। उसी के सामने उमेशचंद्र भी अपनी दुकान के आगे तख्त लगाकर खील-बताशे बेच रहा था। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दोनों दुकानदार कम रेट में खील-बताशे बेचने की आवाज लगाने लगे। इस बात पर दोनों में पहले तो विवाद हुआ, उसके बाद जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान शाहबुद्दीन ने दो किलो का लोहे का बाट उठाकर उमेश के सिर में मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से हाथरस रेफर कर दिया गया। उमेशचंद्र ने इस मामले में शाहबुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल विजय सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें