फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीप, शंख और मोतियों से सजा खाटू श्याम दरबार

Fri, 31 Oct 2025 02:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सीप, शंख और मोतियों से सजा खाटू श्याम दरबार
विज्ञापन
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटू श्याम के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर 10 क्विंटल सीप, शंख और मोतियों से श्रीश्याम दरबार को भव्य रूप दिया गया है। शुक्रवार से शनिवार तक दो दिवसीय आयोजन होगा।
विज्ञापन


श्री श्याम परिवार के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देवउठनी एकादशी पर जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। हजारों भक्तों के आगमन की उम्मीद को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। कोलकाता से आए कारीगरों ने समुद्री सीप, शंख और मोतियों से दरबार को सजाया है। लगभग 17 दिनों तक चली सजावट में 10 क्विंटल सामग्री का प्रयोग हुआ। जन्मोत्सव पर मिश्री-मावे से बना 101 किलो का केक काटा जाएगा और स्थानीय कलाकार श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। शनिवार को पूनम दीदी भजन पेश करेंगी और 200 परिवारों की ओर से बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


बाबा का वस्त्र भी सीप और शंख से तैयार

मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि बाबा के वस्त्र भी सीप और शंख से ही बनाए जा रहे हैं। मंदिर को सजाने के लिए एंथोनियम फूल कोलकाता से और खस फूल बंगलूरू से मंगवाए गए हैं। सजावट में थर्माकोल और बांस की खपच्चियों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दरबार का दृश्य समुद्री आभा से दमक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें