फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी में शालीन था केतन का व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
साथियों ने कहा विश्वास नहीं हो रहा वह किसी की हत्या भी कर सकता है
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गुरुग्राम में पत्नी की हत्या का आरोपी केतन कुमार पाठक का व्यवहार अपनी कंपनी में अन्य लोगों के साथ साधारण और शालीन था। उसके साथ काम करने वाले कर्मियों को तो विश्वास नहीं हो पा रहा है कि इस तरह से वह अपनी पत्नी की हत्या कर सकता है। वह नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो का कार्य संभालने वाली कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर पिछले छह माह से कार्यरत है।
विज्ञापन

कार्गों कंपनी के एचआर प्रबंधक का कहना है कि वह छह माह पहले ही कंपनी में आया था। इससे पहले वह तुर्किये की कंपनी चेरबी एविएशन में कार्य करता था। लगभग छह माह पहले भारत के तुर्किये से बिगड़े संबंधों के बाद उस कंपनी का कार्य बंद हो गया तो केतन ने इस कंपनी को ज्वाइन किया। हवाई अड्डा शुरू न होने की स्थिति में वह अभी कार्गो में सेटअप आदि का कार्य संभाल रहा था। उसके साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि केतन साधारण रूप से सुबह समय से आता था और शाम को कार्य समाप्त होने के बाद घर चला जाता था। हालांकि, वह बहुत अधिक लोगों से घुलता-मिलता नहीं था। उसके साथियों का कहना है कि उसके व्यवहार से नहीं लगता था कि इस तरह की घटना को अंजाम देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें