ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी-2 स्थित फ्यूचर होम्स स्टूडियो अपार्टमेंट के प्रथम तल पर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव की शिनाख्त रूपेश (23) निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद के रूप में हुई है। अपार्टमेंट के केयरटेकर ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। परिजन ने पूछताछ में बताया कि रूपेश कई दिन से नौकरी नहीं मिलने के कारण तनाव में था। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा सभी कारणों की जांच कर रही है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ब्यूरो