सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए चुने गए खिलाड़ी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को अंडर-19 का फाइनल मैच खेला गया। इसमें केरल की टीम ने बाजी मारी। कर्नाटक उपविजेता रहा। पश्चिम बंगाल तीसरे नंबर पर रहा।
इस टूर्नामेंट में अंडर-14, 17 और 19 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। सीआईएससीई खेल प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने कहा कि चयनित सभी खिलाड़ी एसजीएफआई में परिषद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चुने गए खिलाड़ी
अंडर-14 : शुभम यादव, ईशान चंद्राजा, विशाल शर्मा, अजय रावत,एंड्रयू चार्ली, एडिट बर्ड डखर, हर्षित, शौर्य डोबराल, जियो वानियो रोनाल्डो, बलाजीदक्यर परांग, हीया खंबा, ईशान, माजिन, युग, हितांश खत्री, आसिफ, साहिल परखरिन, कनव कुट्टी का चयन हुआ है।
अंडर–17 : अर्हम अग्रवाल,स्वरित निलेश पाटिल, सिद्धार्थ भारत, रायन यूनियन, परम राठौर, अभिषेक सोरन, बाबूलाल टुडू, बाबूलाल परिया, प्रिया रंजन टुडू, अद्वय जैन, शस्मिथ जी, अनुराग नायक, प्रथम गलाडा, शशन गुरंग, रिचमंड एल, तनिष्क देव एन, जयंत सिंह, अक्षोभ्य का चयन किया गया।
अंडर–19 : अश्वथ, सैम जॉयसन, गेराल्ड, एम.डी. लाजोन, ब्रैंडम जेवियर, मनीथ एम, निहाल, जीवन्थ, योहान पी, सायोन धाली, सुमित शॉ, शौर्य जैन, आदित्य एम. बागा, एम.साई, आरिज शेख, मानस यादव, शोधार्थ और विवान सूद का चयन हुआ है।