फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: त्योहार की मिठास में सेहत का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। त्योहार की खुशियों के बीच सेहत का भी खास ख्याल रखें। मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को खानपान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मिठाइयों की मात्रा, चुनाव और खाने के तरीके में बदलाव कर त्योहार का आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन

डाइटिशियन रचना शुक्ला ने बताया कि लोग खोया और अधिक चाशनी वाली मिठाइयों के बजाय दूध और छेना आधारित मिठाइयों को प्राथमिकता दें। रसमलाई, छेना टोस्ट और कम मीठी संदेश बेहतर विकल्प हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि घर पर मिठाई बनाना भी बेहतर विकल्प हो सकता है। खीर, जवे, आटे का हलवा और मूंग दाल का हलवा कम चीनी और सीमित घी के साथ तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें