-शारदा विवि के फ्रेशर्स के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मुख्य सचिव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव पूर्व प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि आप लोग बहुत भाग्यशाली है कि जो आपने वर्ल्ड क्लास विश्वविद्यालय को चुना है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह भी समय के साथ साथ अपने ज्ञान में निरंतर वृद्धि करते रहे और नए नए अनुसंधान करते रहे।
शिक्षा और राष्ट्र के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका का वर्णन करते हुए उन्होंने भारत की उच्च उपयोगिता वाले युवा शक्ति के महत्व पर जोर दिया। बीएसएफ के पूर्व डीआईजी नरेंद्र नाथ ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान का होना भी परम आवश्यक है। हम अपने नैतिक मूल्यों, कर्तव्यों, संस्कारों का ध्यान रखें। पूर्व सिविल सर्वेंट डॉ तन्नू जैन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन है। प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि आप अपने क्रिएटिव आइडिया लेकर आए।इसमें यूनिवर्सिटी आइडिया को धरातल पर लाने के लिए मदद करेगी और किस तरह आप उससे सोसायटी हेल्प कर सकते है। इस मौके पर विश्वविद्यालय वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा, प्रो वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. आरसी सिंह, डॉ. भुवनेश कुमार समेत डीन और एचओडी मौजूद रहे।