ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को जिला स्तरीय कैश प्राइज रोलर-स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ। स्केटिंग कोच चरण सिंह ने बताया कि कौशल्या वर्ल्ड स्कूल ने पहला, रयान इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा और दिल्ली के दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जीएन रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में 6 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में इनलाइन, क्वाड, टॉय इनलाइन, एडजस्टेबल स्पर्धा में भाग लिया। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के महासचिव कपिल सिंह, विशेष अतिथि एनसीसी उड़ान के निदेशक धीरज कुमार, इवेंट को ऑर्डिनेटर जयवीर ने विजेता टीम को 5100, उपविजेता को 3100 और तृतीय स्थान की टीम को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया।