फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
करवाचौथ पर पूजा करती महिलाएं। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक माने जाने वाला करवाचौथ का पर्व जिले में पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया। पति के प्रति समर्पण और स्नेह के इस पर्व को परंपरागत तरीके से मनाते हुए सुहागिनों ने व्रत रखा और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। सुहागिनों ने मनपसंद साड़ियां और गहने पहनकर करवाचौथ की कथा सुनी। भगवान शिव, पार्वती के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा की।
विज्ञापन

रात को चंद्रमा दर्शन के बाद पति के हाथों से पानी पिया। वहीं दूसरी ओर बाजार में भी करवाचौथ पर्व को लेकर रौनक रही। ज्वेलरी से लेकर मेकअप सामग्री सभी की जमकर बिक्री हुई। करवाचौथ पर सेल्फी का क्रेज भी पति-पत्नी के सिर चढ़कर बोला। शाम तक बाजार महिलाओं से गुलजार दिखे। करवाचौथ पर्व पर मेहंदी लगवाने को लेकर विवाहिता महिलाओं में होड़ देखी गई। शहर के अलग-अलग ब्यूटी पार्लरों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दिन के लिए महिलाओं में गजब का उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें