फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर के बाहर गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। नगर स्थित लघु सचिवालय के सामने गंदगी के ढेर हैं। स्वच्छता अभियान की अनदेखी की जा रही है। नगरपालिका की ओर से कचरा डालने के लिए कूड़ेदान रखा हुआ है, लेकिन उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब सरकारी कार्यालयों में ही सरकार के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जाएगी तो गांवों में इस योजना का क्रियान्वयन ठीक तरीके से कैसे होगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों द्वारा खुले में कूड़ा डाला जा रहा है। शहरवासी रत्ती खां, जमालुद्दीन, नासिर, सकिर, खालिद, पवन कुमार और रतिराम समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छता अभियान पर काफी राशि खर्च कर दी जाती है, लेकिन सरकारी कार्यालयों के बाहर गंदगी रहती है। लघु सचिवालय में कई अधिकारियों के कार्यालय हैं। गांवों में अधिकारी लोगों को स्वच्छता के लिए प्रति जागरूक करते हैं, लेकिन कार्यालयों के बाहर फैली गंदगी पर ध्यान नहीं देते हैं। इस बारे में फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार ने बताया कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें