फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय भारत के सम्मान की जीत : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने शहीदों को किया नमन, बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना की जानकारी दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के एबी ब्लॉक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि 1999 में कारगिल युद्ध में सैनिकों ने जो साहस और बलिदान दिखाया वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। यह विजय भारत के सम्मान, संयम और देशभक्ति की जीत थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के अनुभव को समाज की धरोहर बताया और आयुष्मान वय वंदना योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सम्मान और आत्मनिर्भर जीवन देने के लिए शुरू की गई है ताकि उन्हें इलाज के लिए भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बलिदान हमें देश को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें