फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा सांगा विवाद: ग्रेटर नोएडा में करणी सेना का प्रदर्शन, सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज

Wed, 26 Mar 2025 08:05 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

आगरा के बाद ग्रेटर नोएडा में भी सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान का जमकर विरोध हुआ। यहां करणी सेना के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। सपा सांसद के खिलाफ लिखित में तहरीर दे चुके हैं।
विज्ञापन
करणी सेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने बुधवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन के दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह के नेतृत्व में सेक्टर अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन से प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वो कार्यकर्ताओं के साथ परी चौक पर सपा सांसद का पुतला दहन करने के लिए जा रहे थे। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन या कुछ आसमाजिक तत्वों ने पुतले को गायब कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। उन्होंने कहा कि सपा सांसद के खिलाफ थाना बीटा-2 में लिखित में तहरीर दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष जबर सिंह प्रधान ने कहा कि मामले में यदि कोई कानूनी कार्रवाही नहीं होती है तो करणी सेना जल्दी ही एक बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राणा सांगा विवाद: सपा सांसद रामजी लाल के घर पर हुए हमले से भड़के अखिलेश, सीएम योगी आदित्यनाथ से की ये मांग
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरीष चौहान, संरक्षक सुरेंद्र तोमर, दलवीर शिशोदिया, उपाध्यक्ष जगन ठाकुर, सत्यभान चौहान, महेंद्र भाटी, बृजगोपाल भाटी, अनुज शर्मा, नवाब रावत, समंदर भाटी, सोनू भाटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें