फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हैदरपुर फ्लाईओवर पर लावारिस गायों ने रोका सीएम का काफिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय जा रहीं सीएम को 15 मिनट तक रुकना पड़ा, अधिकारियों को बुलाकर जताई नाराजगी
विज्ञापन

लावारिस गायों को गोशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था निर्देश, सरकार पर्याप्त फंड भी देगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में लावारिस पशुओं की समस्या फिर से चर्चा में आ गई है। लावारिस गायों के कारण बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काफिले को हैदरपुर फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा। काफिले के आगे 4-5 गायें आ गईं थीं। इस कारण करीब 15 मिनट तक सीएम को रुकना पड़ा और यातायात प्रभावित होने से आम जनता भी परेशान हुई। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने गायों को हटाया।
दरअसल, शालीमार बाग स्थित आवास से सुबह मुख्यमंत्री सचिवालय जा रही थीं, तभी हैदरपुर फ्लाईओवर के पास अचानक लावारिस गायों का झुंड सड़क पर आ गया। इससे हादसा होने से बच गया। मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरीं और अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाया। उन्होंने सड़कों पर लावारिस गायों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि भाजपा सरकार के बावजूद गोसेवा के दावे केवल भाषणों तक सीमित क्यों हैं। गाय को माता कहकर सम्मान दिया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गाय सड़कों पर कूड़ा खाने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लावारिस गायों को गोशालाओं में पहुंचाने की उचित व्यवस्था की जाए। सरकार गोशालाओं को पर्याप्त फंड देगी, ताकि गायों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। साथ ही, उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। सीएम ने कहा कि सरकार गोशालाओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी। अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गायों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना न सिर्फ मानव सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि यह सनातनी परंपराओं और गोरक्षा के दावों की साख को भी बनाए रखने का प्रश्न है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें