फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केदारनाथ थीम पर कालीबाड़ी दुर्गा पंडाल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ थीम पर कालीबाड़ी दुर्गा पंडाल तैयार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-26 कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति की ओर से वार्षिक उत्सव को विशेष बनाने के लिए केदारनाथ मंदिर थीम पर पंडाल तैयार किया गया है। प्राकृतिक आपदाओं से जूझते हिमालयी क्षेत्र की शक्ति और धैर्य को सलाम करते हुए यह थीम आस्था और प्रकृति के संदेश को दिखाएगा। समिति के प्रेसिडेंट डॉ. सौर्य चटर्जी और वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ शंकर घोष ने बताया कि इस बार की पूजा में आध्यात्मिकता के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का विशेष संदेश भी दिया जाएगा। पूरे पंडाल को बनाने में 52 कारीगरों की टीम पिछले डेढ़ महीने से दिन-रात काम कर रही है। पंडाल निर्माण के लिए 18 से 20 लाख रुपये का अनुमानित खर्च है। वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि केवल एक मां दुर्गा की ही भव्य प्रतिमा पंडाल का मुख्य आकर्षण होगी। मूर्ति की ऊंचाई 14 फीट चौड़ाई 12 फीट की होगी। समिति ने बताया कि 24 सितंबर को मूर्ति दिल्ली के सरोजनी नगर के ग्वाला घर से लाई जाएगी। वहीं, मूर्ति का अनावरण षष्ठी को किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन



बंगाली कल्चर के साथ हिंदू संस्कृति की दिखेगी झलक
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। पहले दिन कलश यात्रा के साथ कार्यक्रमों को शुभारंभ हुआ। समितियों के पदाधिकारियों ने बताया कि ईको-फ्रेंडली वस्तुओं का ही उपयोग किया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक और हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल बिलकुल नहीं होगा। नॉर्थ इंडिया के लोगों को बंगाली कल्चर को दिखाने के लिए और बच्चों को हिंदू संस्कृति से अवगत कराने के लिए दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें