बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें।
- फोटो : आर्काइव
लखनऊ। काकोरी के टिकैतगंज के पास बृहस्पतिवार की शाम रोडवेज बस के खाई में पलटने और पांच लोगों की मौत के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यस्थल पर लापरवाही बरतने पर कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार पर दो करोड़ एवं एनएचएआई के निर्माण स्थल के निगरानी इंजीनियर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल शरद चंद सिंह के अनुसार घटना को देखते हुए लखनऊ-हरदोई राज्यमार्ग के सेफ्टी ऑडिट के भी निर्देश दिए गए हैं। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर कार्य स्थल की कमियों को दूर किया जाएगा। इससे भविष्य में हादसे रोकने में मदद मिलेगी।
उधर, सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह घटनास्थल का एनएचएआई की टीम ने मौका-मुआयना भी किया है। टीम ने निरीक्षण में तमाम खामियां पाई हैं। इसके लिए ठेकेदार एवं निगरानी करने वाले इंजीनियर पर जुर्माना ठोका गया है। एनएचएआई को जब पता चला कि हादसे में सभी मृतक साइट स्थल के ही कर्मचारी थे तो साइट पर बड़ी लापरवाही बरते जाने का अहसास भी हुआ।
प्राधिकरण के अंदर चर्चा ये भी है कि ठेकेदार से दो करोड़ जुर्माने की वसूली तो उसके बिल भुगतान से संभव है, मगर प्रोजेक्ट इंजीनियर से 50 लाख रुपये जुर्माने की वसूली कैसे होगी, ये बड़ा सवाल है।
बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। - फोटो : आर्काइव
बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। - फोटो : आर्काइव
बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। - फोटो : आर्काइव
बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। - फोटो : आर्काइव