फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कबड्डी, कुश्ती और रागिनी से सजेगा बलदेव छठ मेला,

विज्ञापन
विज्ञापन
आगाज आज, 17 से 26 सितंबर तक चलेगा मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के श्रीदाऊजी मंदिर परिसर में 166वां विशाल बलदेव छठ मेला बृहस्पतिवार से शुरू होगा। दस दिवसीय मेला 26 सितंबर तक चलेगा। मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। महिला और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता, बाल दंगल, कुश्ती दंगल, विशाल कुश्ती दंगल और रागिनी मुकाबले मेले के प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित करण ब्रजवासी ने बताया कि 17 और 18 सितंबर को महिला कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 19 से 22 सितंबर तक पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 23 सितंबर को बाल दंगल, 24 सितंबर को कुश्ती दंगल और 25 सितंबर को विशाल कुश्ती दंगल होगा। 17 से 20 सितंबर तक रात में रागिनी मुकाबले भी होंगे। इसके अलावा मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मेले का समापन होगा। अलग-अलग दिनों में जनप्रतिनिधि और अन्य अतिथि कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें