फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : दुधारा की टीम ने मगहर को 18-14 से हराया

Wed, 24 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
एएचएग्री इंटर कॉलेज में कबड्डी विजेताओं को सम्मानित किया-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
लोहरौली। माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरदार पटेल इंटर काॅलेज भदाह में संपन्न हुआ। तहसील स्तरीय जूनियर वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में दुधारा विद्यालय के छात्रों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

फाइनल मैच एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा और संत रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के बीच हुआ। इसमें दुधारा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने मगहर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों को 18-14 अंकों के अंतराल से हराया। विजेता प्रतिभागियों को मंगलवार को दुधारा विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने सम्मानित किया। दुधारा विद्यालय की तरफ से कप्तान तौफीक, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद शमीम, मसूउद आलम, हाशिम, मोहम्मद यूनुस, जीशान अहमद व अबू जैद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान जोखू प्रसाद, महेंद्र यादव, सुधीर कुमार, सेराज अहमद, विवेकानंद यादव, विनोद कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें