फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनटीपीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जून के वेतन का भुगतान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई को दादरी एनटीपीसी में होगी मामले की सुनवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एनटीपीसी दादरी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया वेतन समेत अन्य देय का भुगतान कराने की मांग को लेकर शिकायत की गई है। इसकी सुनवाई उप मुख्य केंद्रीय श्रमायुक्त 31 जुलाई को करेंगे। वेतन भुगतान नहीं होने से श्रम संघ के पदाधिकारियों में रोष है।
विज्ञापन

एनटीपीसी मजदूर संघ के अध्यक्ष अमर कान्त सिंह और महामंत्री बलराम सिंह ने बताया कि एनटीपीसी दादरी प्रबंधन ने जून 2026 में एनटीपीसी दादरी से सेवानिवृत्त हुए स्थायी कर्मचारियों का वेतन रोक रखा है। दादरी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे भेदभाव पूर्ण नीति के विरोध में तीनों यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन दिलवाने के लिए 15 जुलाई को संयुक्त रूप से एक पत्र एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक अभय कुमार मिश्रा को दिया था। वहीं संघ के महामंत्री बलराज सिंह ने मामले की शिकायत केंद्रीय श्रमायुक्त नई दिल्ली, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को 20 जुलाई को एक पत्र लिखकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें