फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह के जुनैद का भारतीय एथलेटिक्स टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नूंह के लाल जुनैद खान का 20 किलोमीटर रेस वॉक प्रतियोगिता के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में चयन किया गया है। वह पंजाब के पटियाला में ओलंपिक खेलों में चयनित सात भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन

तावडू उपमंडल के गांव पचगांव निवासी जुनैद पुत्र अय्यूब ने बताया कि उनका चयन भारतीय एथलेटिक्स टीम में हुआ है। वह 20 किलोमीटर मेन्स रेस वॉक प्रतियोगिता में देशभर से चुने गए 7 प्रतिभागियों के साथ पंजाब के पटियाला कैंप में अक्तूबर से ही प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्हें यहां पर विदेशी कोच एलेक्जेंडर प्रशिक्षण देंगे। पटियाला प्रशिक्षण कैंप में देश भर से अलग अलग प्रतियोगिता में महारत हासिल करने वाले कुल 138 खिलाड़ी होंगे। इनमें 77 पुरुष व 61 महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसका आयोजन कैंप स्पोर्ट्स इंडियन अथॉरिटी द्वारा किया जाएगा।
जुनैद ने बताया कि गत 23 से 27 अगस्त को लखनऊ के पीएसी स्टेडियम में आयोजित 59 वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 20 किलोमीटर वाक रेस प्रतियोगिता में उसने 5वां स्थान प्राप्त किया था। इसमें उन्होंने दो ओलंपियनों को पछाड़ा था। इसके आधार पर उन्हें इंडियन एथलेटिक्स सीनियर टीम में चुना गया है। उन्होंने बताया कि पटियाला में प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों की एक प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसमें पांचवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आगामी फरवरी में जापान में आयोजित एशियन ओपन नेशनल प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। जापान में होने वाली प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी अंतिम तीन में जगह बनाएंगे उन्हें जापान के टोकियो में 2020 में आयोजित ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। जुनैद का भारतीय एथलेटिक्स टीम में चयन होने पर उनके गांव में ही नहीं बल्कि पूरे मेवात इलाके में खुशी का माहौल है। परिजनों को उम्मीद है कि एक दिन बेटा देश के लिए मेडल जीत कर लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें