फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: 27 नवंबर को जेएसएस यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह, 50 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

Wed, 25 Nov 2026 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्थान में वर्तमान में 48 शोधार्थी और 86 पीएचडी शोध पर्यवेक्षक हैं। पिछले दो वर्षों में शोधकर्ताओं ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 363 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।
विज्ञापन
27 नवंबर को जेएसएस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएसएस यूनिवर्सिटी का 27 नवंबर को पहला दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में प्रथम बैच के 50 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसमें एमसीए के 16, एमफार्मा के दो और डीफार्मा के 32 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


समारोह में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, विश्वविद्यालय के चांसलर शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामी की उपस्थिति में विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही जेएसएस महाविद्यापीठ के कार्यकारी सचिव डॉ सीजी बेट्सूरमठ, प्रो-चांसलर डॉ बी सुरेश, कुलपति डॉ संजय त्यागी, कुलसचिव डॉ ममता टी जी, परीक्षा नियंत्रक डॉ एसएस शिरूर शामिल रहेंगे।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्थान में वर्तमान में 48 शोधार्थी और 86 पीएचडी शोध पर्यवेक्षक हैं। पिछले दो वर्षों में शोधकर्ताओं ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 363 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। विश्वविद्यालय के पास 30 पेटेंट हैं, जिनमें 12 स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, इन्फोसिस और नैसकॉम समेत कई संस्थानों के साथ शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग किया है। प्रबंधन भविष्य में आठ क्षेत्रों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना पर भी काम कर रहा है। इनमें हेल्थ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें