नोएडा। सेक्टर-62 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में आयोजित तीन दिवसीय गोल्डन गोल कप ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में जेएसएस कॉलेज ने गोल्डन एफसी को 7-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वहीं पहले राउंड में बेनेट यूनिवर्सिटी और आईएमएस टीम-ए ने जीत दर्ज की। डीजी वॉरियर्स और गलगोटिया यूनिवर्सिटी को वॉकओवर दिया गया। दूसरे राउंड में गोल हंटर ने एमयूआईटी नोएडा को 7-0 से हराया। जेएसएस कॉलेज ने जेएमएस अकादमी को 3-1 से मात दी। दिल्ली वॉरियर्स ने सिम्बायोसिस के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की। आजाद एफसी ने पीवीएफसी को 3-0 से पराजित किया। अंतिम मैच में बेनेट यूनिवर्सिटी ने आईएमएस टीम-ए को 6-0 से हराया।