नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंश बैरागी के रूप में हुई है। लड़की की मां ने पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपी ने उनकी बेटी का पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने अपनी मां को पूरी बात बताई थी।