फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बॉक्सिंग में जेएसबी ने जीते 14 स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला ओलंपिक खेल के दूसरे दिन रोलर स्केटिंग, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं हुईं
विज्ञापन

- तीन साल के युवराज स्केटिंग में बने आकर्षण का केंद्र
फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। जिला ओलंपिक खेल संगठन द्वारा आयोजित ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 1 बास्केटबॉल, बॉक्सिंग और रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्पर्धा के टॉय इंलाइन बॉय अंडर 4-6 वर्ग में- यश मलिक ने दूसरा और युवराज शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 6-8 वर्ग में अयांश तिवारी और प्रिशा भसीन ने पहला, कियान वालेचा व अहाना गुप्ता ने दूसरा स्थान और आदविक घोस व अमायरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह अंडर 8-10 वर्ग में केविन दान व चारवी जैन ने पहला, तन्मय सिन्हा और निशा पचौरी ने दूसरा और विवान सिंह व अराइना चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 10-12 में आदविक गुप्ता और ज्योत्स्ना धंगर ने पहला, ईवान गोयल व युविका राज ने दूसरा और अयांश विश्वकर्मा व कृतिका मलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्केटिंग चैंपियनशिप में तीन साल के बच्चे युवराज सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में आयोजित बास्केटबॉल और बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बास्केटबॉल में अंडर-14 गर्ल्स की आठ टीमों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में फादर एग्नेल स्कूल ने जीत दर्ज की, वहीं एमिटी स्कूल नोएडा प्रथम उपविजेता रामाज्ञा स्कूल और इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल द्वितीय उपविजेता रहे।
विज्ञापन



बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शहर के करीब 70 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य अपनी झोली में डाला और प्रथम स्थान हासिल किया, शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी नोएडा स्टेडियम ने 12 स्वर्ण, 8 रजत और 1 कांस्य जीताकर दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं रामाज्ञा ने 9 स्वर्ण और 2 रजत के साथ तीसरे स्थान में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें