फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेएसबी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएसबी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा(संवाद)। जिले के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी के 13 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बॉक्सरों को अकादमी में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 जनवरी को बालक-बालिका वर्ग में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया ने बताया कि बॉक्सिंग स्पर्धा में जेएसबी अकादमी के 54 किग्रा भार में भारती, 67 किग्रा में जिया, 52 किग्रा में सिमरन, 64 किग्रा में भव्य प्रताप, 40 किग्रा में तेजस, 46 किग्रा में भविष्य, 33 किग्रा में देव ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 57 किग्रा में कृष, 80 से अधिक किग्रा में मानव, 33 किग्रा में युवराज, 67 किग्रा में रिया, 35 किग्रा में कृष्णा, 40 किग्रा में प्रशांत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी कोच प्रमोद कुमार से जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में बॉक्सिंग के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें