फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जोंटी भाटी ने जम्मू कश्मीर में जीता एक लाख की इनामी कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जोंटी भाटी ने जम्मू कश्मीर में जीता एक लाख की इनामी कुश्ती
ग्रेटर नोएडा। जमालपुर गांव के पहलवान जोंटी भाटी ने जम्मू कश्मीर में आयोजित विशाल इनामी कुश्ती दंगल का सबसे बड़ा मुकाबला जीता है। जोंटी ने जम्मू के बनिया पहलवान को 20 मिनट के दांवपेंच में चित कर दिया।
विज्ञापन

कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि जम्मू कश्मीर के शहर बटन वालिया में आयोजित विशाल इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन 10 जून को हुआ। एक लाख की कुश्ती पहलवान जोंटी व जम्मू के पहलवान बनिया के बीच हुई। जोंटी भाटी का चयन अंडर 23 एशिया चैंपियनशिप में हुआ है। इस चैंपियनशिप का आयोजन अम्मान के जॉर्डन शहर में होगा। एशिया चैंपियनशिप 22 से 30 जून तक होगी। जोंटी ने भारत केसरी, भारत कुमार, यूपी केसरी व अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक हासिल कर चुके हैं। चतर सिंह गुरुजी, पहलवान रवि गुर्जर, सत्तन यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, योगी भाटी, ईश्वर प्रमुख, वनिश प्रधान, अमित भाटी, परीक्षित नागर, बिजेंद्र भाटी, जयवीर नागर समेत ने जोंटी को शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें