ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की जूडो खिलाड़ी जोनिका यादव ने सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीबीएसई के कई स्कूलों से 800 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें शामिल होने के लिए खिलाड़ी का चयन नॉर्थ जोन सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ था।
जोनिका के कोच सोनपाल ने बताया कि सीबीएसई की ओर से 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक राजस्थान के कमीनपुरा स्थित श्रीमान संत ईशर सिंह जी महाराज अकादमी में सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जोनिका यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर जोनिका के परिवार में खुशी की लहर है। कोच ने बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में जूडो के गुर सीखती हैं।