फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेन से अवैध वेंडर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर जनपद के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में अवैध वेंडर के खिलाफ अभियान के तहत मारीपत रेलवे स्टेशन से एक अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पेय पदार्थ एवं खाद्य सामग्री बरामद की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के गौतम बुद्ध नगर के रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। बुधवार को मारीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली अलीगढ़ लोकल यात्री गाडी में बिहार के बछवारा निवासी ऋषि कुमार पेय पदार्थ एवं खाद्य सामग्री बेच रहा था। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ ने जब ऋषि कुमार से वेंडर का आई कार्ड मांगा तो वह नहीं दिखा सका। बातचीत करने पर संतोषजनक जवाब दे नहीं सका। आरपीएफ ने उसके पास से पेय पदार्थ व खाद्य सामग्री कब्जे में ले ली गई। आरपीएफ कोतवाली में लाकर रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें