फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के अर्वाचीन स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर छात्रों के हाथ सैनिटाइज कराता कर्मचार - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। देश के सभी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2020 में 96 फीसदी छात्रों ने हिस्सा लिया है। देशभर के 222 शहरों में 1,150 परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। जेईई एडवांस्ड 2020 के नतीजे और मेरिट लिस्ट 5 अक्तूबर को जारी होगी।
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड 2020 आयोजक संस्थान और आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल के मुताबिक, रविवार को देशभर के केंद्रों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देश के तहत पर परीक्षा आयोजित हुई। जेईई एडवांस्ड 2020 में जेईई मेन्स 2020 की मेरिट से टॉप 2.50 लाख छात्रों में से सिर्फ 1,60,864 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से भी महज 1,55,551 छात्रों ने ही दाखिला प्रवेश परीक्षा की फीस भरी थी। इन्हीं 1,55,551 छात्रों में से 96 फीसदी छात्रों ने परीक्षा दी है। पेपर -एक में 1,51,311 छात्र और पेपर -दो में 1,50, 900 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें