I-नक्सली हमले में पिता को खोने वाले तेलंगाना के उमेश चंद अजमेरा होंगे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी I
I-हरियाणा की दीपिका उपाध्यक्ष, हिमाचल के अर्जुन सचिव तो गोविंद संयुक्त सचिव पद पर लड़ेंगे
I
I-22 को मतदान तो 24 मार्च को होगी चुनाव परिणाम की घोषणा, I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की रेस में वर्ष 1997 में नक्सली हमले में मारे गए सीताराम अजमेरा के बेटे उमेश चंद्र अजमेरा भी शामिल हैं। एबीवीपी ने जेएनयू अध्यक्ष पद के लिए पीएचडी शोधार्थी तेलंगाना के उमेश चंद्र को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इनके पिता सीताराम अजमेरा को नक्सलियों ने वर्ष 1997 में तेलंगाना के वारंगल स्थित गदेपल्ली गांव में हत्या कर दी थी। IIजेएनयू एबीवीपी इकाई ने सेंट्रल पैनल के चारों पदों के लिए पीएचडी स्कॉलर को टिकट दी है। IIहरियाणा की दीपिका को उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश के चंबा से अर्जुन को सचिव पद तो संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार गाेविंद मध्य प्रदेश से हैं। I
II
Iजेएनयू एबीवीपी के मंत्री विकास पटेल ने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए जेएनयू एबीवीपी इकाई पूरी तरह तैयार है। एबीवीपी चुनाव में विश्वविद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उचित व मजबूत प्रतिनिधित्व देने, सस्ती शिक्षा उपलब्ध करवाने आदि के मुद्दों पर फोकस करेगी। हमने ऐसे प्रत्याशियों को चुना है, जिन्होंने साल के 365 दिन छात्रों के बीच रहकर उनके हक की लड़ाई लड़ी है। एबीवीपी के सेंट्रल पैनल से लेकर काउंसलर पद की रेस में ऐसे चेहरों को शामिल किया है, जोकि पहले से छात्रों की आवाज बनकर उनकी दिक्कतों का समाधान करते रहे हैं। चार सेंट्रल पैनल के साथ-साथ 42 काउंसलर पद के लिए भी एबीवीपी ने नामों की घोषणा कर दी है। इन 42 काउंसलर का चुनाव 16 स्कूल और कई स्पेशल कबाइंड सेंटर में संपन्न होंगे। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव वर्ष 2019 के बाद शैक्षणिक सत्र 2023-24 में आयोजित हो रहे हैं। चुनाव में करीब 95 हजार से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करके जेएनयू छात्रसंघ पैनल का चयन करेंगे। जेएनयू में 20 मार्च को प्रेजीडेंशियल डिबेट और 22 मार्च को मतदान होना है। जबकि रिजल्ट 24 मार्च को आएगा। I
II
II
Iएबीवीपी के सेंट्रल पैनल के उम्मीदवारों का परिचय I
I- अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उमेश चंद्र अजमीराII मूलतः वारंगल, तेलंगाना के निवासी हैं। नक्सलियों ने इनके पिता की हत्या कर दी थी और बाद में माता संपका अजमेरा की भी मृत्यु हो गई थी। इन्होंने निजाम कॉलेज हैदराबाद से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया है। जेएनयू के स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज से स्नातकोत्तर व एमफिल की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में उमेश, स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज के शोध छात्र हैं।I
II
I- उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपिका मूलतः भिवानी, हरियाणा की निवासी हैं। इन्होंने दौलत राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइफ साइंसेंस में स्नातक किया है। जेएनयू से इन्होंने स्कूल ऑफ़ एन्वायरमेंटल साइंसेज में IIस्नातकोत्तर किया है। वर्तमान में दीपिका स्कूल ऑफ़ एनवायरमेंटल साइंसेज में ही पीएचडी की छात्रा है।I
II
I-सचिव पद के उम्मीदवार अर्जुन आनंद हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मशाला से भूगोल विषय में स्नातक, पंजाब यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान व हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर किया है। वर्तमान में अर्जुन, स्पेशल सेंटर फॉर नॉर्थ ईस्ट स्टडीज के शोध छात्र हैं।I
II
I- संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार गोविंद डांगी मध्यप्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट से बीएससी एग्रीकल्चर में स्नातक किया है। जेएनयू से इन्होंने इंटरनेशनल स्टडीज एंड एरिया स्टडीज में स्नातकोत्तर व अमेरिकन स्टडीज में एमफिल किया है। वर्तमान में गोविंद, स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज के शोध छात्र हैं।I
II