फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जींद ने नूंह को हराया

विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान जौहर दिखाते खिलाड़ी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। शहर के यासीन मेव डिग्री कॉलेज में शनिवार को 40वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त मकसूद अहमद ने किया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की 44 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन पुरुष वर्ग में फतेहाबाद ने पलवल को 18-2 के अंतर से हरा दिया। झज्जर ने सिरसा को 12-9, जींद ने गुरुग्राम को 15-13, पानीपत ने पंचकूला को 11- 6, सोनीपत ने रेवाड़ी को 12-6, हिसार ने झज्जर को 12-3, कुरुक्षेत्र ने फरीदाबाद को 9-5, और जींद ने नूंह की टीम को 14-11 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग में भिवानी ने सिरसा को 19-7, जींद ने अंबाला को 11-10, कुरुक्षेत्र ने झज्जर को 11-9, पानीपत ने भिवानी को 16-2, कैथल ने नूंह को 21-4 के अंतर से हराया। इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इस मौके पर अशरफ मेवाती, हरियाणा खो-खो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बलवान सिंह चौहान, पूर्व डीएसओ मनीराम, कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अलबाद सिंह पीडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें