फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स को मिले तीन अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। क्लिनिकल रिसर्च में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिम्स, संस्थान की इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी (आईईसी) और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. रितु शर्मा को रिसर्च एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यशाला के दौरान यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

जिम्स को क्लिनिकल रिसर्च में समग्र योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, आईईसी को अनुसंधान के नैतिक मानकों और डॉ. रितु शर्मा को व्यक्तिगत शोध उपलब्धियों के लिए पुरस्कार मिला। यह कार्यक्रम क्लिनिकल ट्रायल आयोजित करने के व्यावहारिक पहलू विषय पर आयोजित कार्यशाला का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें