फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बॉक्सिंग में जिया ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की मुक्केबाज जिया बैसोया ने राज्य स्तरीय माध्यमिक स्कूली बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पदक हासिल किया है। अब उनका चयन कर्नाटक में होने जा रही राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली माध्यमिक स्कूल बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 24 से 26 सितंबर 2025 तक प्रदेश स्तरीय माध्यमिक स्कूली बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित सादोंपुर गांव निवासी जिया बैसोया ने मेरठ का प्रतिनिधित्व करते हुए 51-54 किग्रा भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। बॉक्सर सादोंपुर स्थित ही जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद कुमार की देखरेख में बॉक्सिंग के गुर सीखती है। पिता विकास बैसोया ने बताया कि बेटी ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें