फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर–टप्पल मार्ग बदहाल, आवागमन बना जोखिम भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों और उखड़े डामर से वाहन चालकों को भारी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर-टप्पल मार्ग इन दिनों बेहद खराब स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह-शाम के समय बाइक और कार चालकों को रेंगकर चलना पड़ रहा है।
सड़क का डामर कई स्थानों पर पूरी तरह उखड़ गया है, जिससे फिसलन और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग जेवर, टप्पल और अलीगढ़ आने-जाने वालों के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना सैकड़ों छात्र इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से मरम्मत न होने से दोपहिया वाहनों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गड्ढों से बचने में ई-रिक्शा के पलटने जैसी घटनाएं भी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जेवर-टप्पल रोड की शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें