फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट के अंदर 4000 वर्ग मीटर में बनेगा थाना जेवर इंटरनेशनल टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस विभाग जमीन के लिए यमुना प्राधिकरण को भेजेगा प्रस्ताव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर की अंदरूनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एयरपोर्ट कैंपस के अंदर 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में थाना जेवर इंटरनेशनल टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। एयरपोर्ट के उद्घाटन होने के बाद अब पुलिस विभाग ने थाना निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। कैंपस के अंदर जमीन के लिए विभाग अब प्राधिकरण के अधिकारियों को प्रस्ताव भेजेगा।
एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब यहां से घरेलू उड़ानें शुरू करने की तैयारी जोरों से चल रही है। पुलिस भी अपनी तैयारियों में जुट गई है। एयरपोर्ट परिसर की निगरानी के लिए पुलिस विभाग की ओर से कैंपस के अंदर दो थाने बनाए जा रहे हैं। इसमें थाना जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल और थाना जेवर इंटरनेशनल टर्मिनल है। थाना जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल का संचालन हो रहा है और जल्दी ही इसके भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं थाना जेवर इंटरनेशनल टर्मिनल के बनाने के लिए जमीन लेने की कवायद विभाग शुरू कर रहा है।
विज्ञापन


थाने में 35 पुलिस कर्मियों का स्टाफ है प्रस्तावित
एयरपोर्ट के थाना जेवर इंटरनेशनल टर्मिनल के संचालन के लिए 35 पुलिस कर्मियों का स्टाफ प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित थाने के लिए 1 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक, 9 मुख्य आरक्षी, 3 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, 15 आरक्षी, 2 आरक्षी चालक और 3 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों की स्वीकृति के प्रस्ताव विभाग के पास विचाराधीन हैं। जबकि एयरपोर्ट में संचालित हो रहे थाना जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल में 35 पद स्वीकृत होने के बाद तैनाती भी की जा चुकी है।

कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालती है पुलिस
एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा सीआईएसएफ और एयरपोर्ट के निजी सुरक्षा स्टाफ के पास रहती है। वहीं एयरपोर्ट में तस्करी को रोकने और आने जाने वाले लोगों की स्कैनिंग का काम एक्साइज विभाग के अधिकारी करते हैं। वहीं पुलिस की जिम्मेदारी कानून और शांति व्यवस्था को बनाकर रखना होता है। अगर कोई कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके खिलाफ पुलिस थाने में ही मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाती है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मामलों को अलग-अलग देखा जा सके, इसके लिए दो अलग थाने बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



एयरपोर्ट में प्रस्तावित थाने का निर्माण होने के बाद परिसर के अंदर की कानून व्यवस्था बेहतर और सख्त होगी। थाने का निर्माण लगभग 4000 वर्ग मीटर जमीन में प्रस्तावित है। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद प्राधिकरण को जमीन के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। -राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें