फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर उपचुनाव... 67.6 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

- नगर पंचायत के वार्ड-12 में सभासद के लिए हुए उप-चुनाव
- तहसील प्रांगण में 7 मई को मतगणना के बाद होगी विजेता की घोषणा

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत में मंगलवार को वार्ड-12 के सभासद के लिए हुए उपचुनाव में 67.6 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। सात मई को सुबह मतगणना होगी। जेवर तहसील स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में बनाए गए मतदान केंद्र में दो बूथों में मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया गया। वार्ड-12 में कुल 1450 मतदाता थे, इसमें से 981 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले बूथ में कुल 704 मतदाताओं के वोट पड़ने थे, जिसमें से 514 ने वोट दिया। वहीं, दूसरे बूथ में 746 मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई थी। इसमें से 467 ने मंगलवार को मतदान किया।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को पहुंचाया केंद्र
जेवर उप चुनाव के लिए क्षेत्र के देवेश गोयल, पराग और मोहित ने नामांकन कराया था। इन्हीं तीनों के बीच सभासद पद के लिए मुकाबला है। सुबह प्रत्याशियों ने सबसे पहले खुद मतदान किया। इसके बाद सभी क्षेत्र के वोटरों के घर जाकर उन्हें मतदान करने की अपील करते रहे। प्रत्याशी वोटरों को अपनी गाड़ी में बैठाकर मतदान केंद्र तक भी पहुंचाते रहे, जिससे वह अपनी जीत को सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें