एयरपोर्ट से प्रभावित 6 गांव के 3003 के विस्थापित किसानों को बसाने के लिए प्राधिकरण द्वारा जेवर बांगर में मार्डन टाउनशिप विकसित की गई है। यहां विस्थापित होने वाले किसानों को अलग अलग गांव के हिसाब से उन्ही के गांव के नाम से पॉकेट बनाकर बसाया गया है।
यमुना प्राधिकरण ने इस टाउनशिप में सड़क, बिजली, पानी, सीवर से लेकर शिक्षा स्वास्थ्य और धार्मिक स्थल के अलावा बड़े-बड़े पार्क सहित लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया है। कुछ सुविधाएं शुरू हो चुकी है। कुछ पर काम चल रहा है।
एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले तीन गांव रोही व उसके मांजरे नगला गनेशी, नगला फूलखॉ, दयानतपुर के मांजरे दयानतपुर खेड़ा, नगला शरीफ खॉ, व नगला छीतर व किशोरपुर गांव सहित लगभग तीन हजार किसान परिवारों को जेवर बांगर में बसाई जा रही टाउनशिप में विस्थापित किया गया है।
एयरपोर्ट के लिए रोही, रन्हेरा, दयानतपुर, बनवारीवास, किशोरपुर व पारौही सहित 6 ग्राम पंचायतों के लगभग 7224परिवारों से 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इन गांव के 3003 किसान परिवारों के घरों का भी अधिग्रहण करते हुए सभी प्रभावित किसान परिवारों को जेवर बांगर टाउनशिप में बसाया गया है।
सात गांव को 7 पाकेट में बसाया गया
रोही, नगला गनेशी, किशोरपुर, दयानतपुर खेड़ा, नगला शरीफ खॉ, नगला छीतर सात गांव के तीन हजार परिवारों को जेवर बांगर की 5 लाख मीटर लगभग 600 बीघा जमीन पर बसाना है जिसके लिए हर गांव को पाकेट में बांट दिया गया है सोसाइटी में घुसते ही पाकेट 1 बनाया गया जिसमें रोही के 1039 प्लॉट बनाए गए है।
पाकेट 2 में नगला गनेशी के 238 प्लॉट, पाकेट 3 में नगला फूलखॉ के 175 प्लॉट, पाकेट 4 में किशोरपुर 12 पाकेट 5 में दयानतपुर खेडा के 243 प्लॉट, पाकेट 6 में नगला शरीफ खॉ के 529 प्लॉट व पाकेट 7 में नगला छीतर के 767 प्लॉट बनाए गए है। 12 जगहों पर पार्क और दो धर्मो के धर्मिक स्थल के अलावा स्कूल व आंगनवाडी केन्द्र खेल के मैदान भी तैयार है।
सोसाइटी की सुरक्षा को देखते हुए मैन गेट पर 1000 मीटर में पुलिस चौकी बन रही है वही 1600 मीटर में बिजली घर का निर्माण किया गया है प्रत्येक पॉकेट में लगभग 4000 मीटर के दो पार्क भी छोडे जा रहे है।
खेल के मैदान के लिए 4800 मीटर कर्मशियल ब्लैट के अलावा दो हेल्थ सेंटर सहित 8000 मीटर में दो स्कूल जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक स्कूल के अलावा आंगनवाडी केन्द्र व सामुहिक जिम पर भी काम चल रहा है।
सड़कों के किनारे शुद्ध पेयजल और बिजली की लाइन
सोसाइटी को शुद्ध पेयजल देने के लिए दो जगह पर टयूवैल लगाई जा रही है जिसमें से एक का बैरिंग भी हो गया है वही बिजलीघर से बिजली की लाइन अण्डर ग्राउण्ड घरों तक जायेगी इन सभी लाइनों क लिए सडक किनारें अलग से जगह छोडी गई है जिससे भविष्य में इन सुविधाओं में दिक्कत आने पर सड़क को बिना तोड़े सही किया जा सके।
मुख्य सड़क 18 मीटर, 12 व 9 मीटर की सड़के 90 डिग्री तैयार
सोसाइटी में 4 मुख्य सड़कें 18 मीटर चौड़ी बनाई गई हैं। मुख्य सड़क से अंदर के लिए ज्यादातर 12 मीटर चौड़ी सड़कें दी गई हैं। वही पार्को के दो साइड 9 मीटर चौडी सडके छोडी गई है। प्रत्येक सडक पूर्व से पश्चिम 90 डिग्री पर आपस में मिल रही है ऐसे ही उत्तर से दक्षिण भी 90 डिग्री पर मिली है। जिससे 5 लाख वर्ग मीटर मेें फैली सोसाइटी में हवा एक छोर से दूसरे छोर तक आसानी से पार हो सके।
सोसाइटी में दी जाने वाले सुविधा एक नजर में
पुलिस चौकी 1 रकबा 1000 मीटर
बिजलीघर 1 रकबा 1600 मीटर
हेल्थ सेंटर 2 रकबा 3000 मीटर
धार्मिक स्थल 2 रकबा 2000 मीटर
ईदगाह 1 रकबा 5600 मीटर
ग्रीन ओपन 1 रकबा 7200 मीटर
खेल का मैदान 1 रकबा 4800 मीटर
शैक्षिणक संस्थान 1 रकबा 8000 मीटर
कम्यूनिटी सेंटर 2 रकबा 3000 मीटर
पार्क 12 रकबा 56000 मीटर
सड़कें 18 मीटर, 12 मीटर 9 मीटर
पाकेट 7 1 रोही, 2 नगला गनेशी, 3 नगला फूलखॉ, 4 किशोरपुर, 5 दयानतपुर खेडा, 6 नगला शरीफ खॉ, 7नगला छीतर