फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड : मेहनत के बल लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी बोले- कड़ी मेहनत के साथ-साथ परिवार से मिले सहयोग ने दिलाई विजय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। जेईई एडवांस्ड में शहर के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मेहनत के बल पर विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत के साथ-साथ परिवार से मिले सहयोग को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि जिन विषयों में वे कमजोर थे, उन पर ज्यादा ध्यान देते थे। पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर ही दिया। कभी भी घंटे के हिसाब से पढ़ाई नहीं की। जितनी देर पढ़े, एकाग्रता के साथ पढ़े। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी ने उन्हें यह सफलता दिलाई।
-
सीएम में बीटेक करेंगे श्रेयस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी निवासी श्रेयस मिश्रा ने जेईई एडंवास्ड में ऑल इंडिया 119वीं रैंक हासिल की है। जेईई मेन के दूसरे सत्र में उन्हें ऑल इंडिया 23वीं रैंक मिली थी। वहीं पहले सत्र में 100 परसेंटाइल लाकर दिल्ली स्टेट में टॉप किया था। श्रेयस ने बताया कि वह आईआईटी दिल्ली से सीएस में बीटेक करेंगे। पिता सुमंत मिश्रा साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में काम करते हैं। मां नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।।
विज्ञापन


अनय गौतम की 522वीं रैंक
सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी अनय गौतम ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया 522वीं रैंक हासिल की। अनय ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई के साथ कोचिंग का भी सहारा लिया। 12वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस या फिर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। अनय ने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। पिता सतेंद्र कुमार निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता अंजू सिंह गृहिणी हैं।
-
देवेश ने हासिल की 7727वीं रैंक
सेक्टर- 61 निवासी देवेश त्रिपाठी की 7727 रैंक आई है। उनके पिता योगेश त्रिपाठी एनटीपीसी में डिप्टी जीएम हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनका लखनऊ ट्रांसफर हुआ है। उनकी माता सपना त्रिपाठी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज हैं। ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने अपने बेटे का दाखिला लखनऊ के डीपीएस गोमतीनगर स्कूल में कराया। उन्होंने बताया कि काउसंलिंग के बाद देखते हैं कौन सा कॉलेज मिलता है। वहीं, 12 वीं में 96 प्रतिशत अंक आए हैं।
-
पारिवारिक कठिनाइयों के बीच की पढ़ाई
साहिल प्रधान ने ऑल इंडिया 143वीं रैंक हासिल की। पारिवारिक कठिनाइयों के बीच उनकी मां ने ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई जारी रखवाई। बाद में उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की और बेहतर परिणाम हासिल किए। मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले साहिल कंप्यूटर साइंस में बीटेक प्लस एमटेक करना चाहते हैं। मूलरूप से उत्तराखंड निवासी अनुष पपनेई ने 1029वीं रैंक और सूरत के स्वप्निल ने 788 वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

-
स्पर्श स्कूल के बच्चों ने भी पाई सफलता
वहीं स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों की जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। आलोक यादव (सीआरएल 398), आयुष कुमार (सीआरएल 2893) और आर्यन सिकरवार (सीआरएल 13345) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है जो बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए अथक परिश्रम करने का साहस रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें