फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षिका को टक्कर मारने के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जनगणना ड्यूटी से लौट रही शिक्षिका को टक्कर मारने के आराेप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है, जहां नाजुक हालत में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। गाजियाबाद के संजय नगर निवासी अमित राणा ने तहरीर में बताया कि उनकी बहन संगीता दनकौर कस्बे के टाउन प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। 27 मई को वह सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में जनगणना कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें