यमुना सिटी। रोनीजा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में अरुआ सुपर किंग्स को फाइनल मुकाबले में सात विकेट से मात देकर जेबीएम पाली ग्रेटर नोएडा की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
हाईवे क्रिकेट ग्राउंड रोनीजा के मैदान पर खेले जा रहे तीन दिवसीय टूर्नामेंट का रविवार को महामुकाबला खेला गया। फाइनल में अरुआ सुपर किंग्स और जेबीएम पाली ग्रेटर नोएडा के बीच भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुआ सुपर किंग्स की टीम 111 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेबीएम पाली के बल्लेबाजों ने 8.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आयोजक मनोज गौड़, कमेटी अध्यक्ष लाखन गौड़ और कोषाध्यक्ष कृष्णा भाटी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विक्की भाटी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड चुना गया। जबकि रोनीजा रेंजर्स के खिलाड़ी मनी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।ब्यूरो