नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध नगर जिला स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप में जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा की अंडर-11 बालक टीम ने रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और मजबूत टीम भावना का परिचय दिया।
इस उपलब्धि में दिवित कपूर, रिध्वांश चौहान, अद्विक यादव, आदित्य त्यागी, शिवराज भाटी, जिस्नु चौहान और योहान भाटिया का अहम योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कोच चरण को मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
खेल विभागाध्यक्ष हिमांशी ने कहा कि यह खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास का परिणाम है। वहीं प्रधानाचार्या अंजली मलिक ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।