फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जवानों ने प्लेटफार्म पर फेंका खराब खाना

Sat, 01 Nov 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
गोंडा के रेलवे स्टेशन पर पड़ा भोजन। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। बिहार विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों को लेकर जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार शाम गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। यहां आईआरसीटीसी की तरफ से सैनिकों को दिए गए भोजन की गुणवत्ता खराब थी। इसके चलते जवानों ने भोजन की थालियां लाैटा दीं। प्लेटफार्म नंबर तीन पर सैकड़ों थालियां बिखरी नजर आईं।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के फूड प्लाजा की ओर से जवानों के लिए 1,000 थालियं तैयार की गई थीं। ट्रेन सुबह 09:40 बजे गोंडा पर पहुंचनी थी। भोजन तैयार करके फूड प्लाजा के कर्मी प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। रेलवे के पूछताछ कार्यालय से उन्हें हर घंटे ट्रेन के विलंबित होने की सूचना मिलती रही। इस तरह शाम 05:50 बजे ट्रेन गोंडा पहुंची। जवानों को भोजन की थाली दी गई तो वह सभी देखते ही भोजन की गुणवत्ता पर सवाल करने लगे। जवानों ने कहा कि भोजन ठंडा हो गया है। उसमें स्वाद भी नहीं है। इसलिए वह सभी यह भोजन नहीं कर सकते। इससे प्लेटफार्म नंबर तीन पर सैकड़ों थालियां बिखरी पड़ी रहीं। यात्रियों के साथ विभागीय अफसर और कर्मी यह देखकर हैरान रहे।

देर से पहुंची ट्रेन, इसलिए खराब हुआ खाना
मिलिट्री स्पेशल ट्रेन में सवार जवानों के लिए आईआरसीटीसी से एक हजार थाली भोजन तैयार कराया गया था। ट्रेन पहुंचने में देरी होने के कारण खाना खराब हो गया। इसलिए जवानों ने खाना नहीं खाया और प्लेटफार्म पर ही छोड़कर चले गए। प्लेटफार्म पर साफ-सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवशंकर प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें