किश्तवाड़। उपायुक्त व जिला कलेक्टर किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने वीरवार को संबंधित कलेक्टरों की बैठक आयोजित कर स्वीकृत भूमि क्षतिपूर्ति मामलों के तहत अधिग्रहित भूमि की दरें तय कीं और उन्हें अनुमोदित किया।
बैठक में कुल पांच भूमि अधिग्रहण मामलों को मंजूरी दी गई, जो किश्तवाड़ और पाडर कलेक्टरेट अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित हैं।
स्वीकृत योजनाओं में डीएसबी -पूही रोड से पूही लिंक सड़क, डूल–गल्हार–संसारी सड़क पर 30 मीटर स्पैन पुल (नईगढ़ नाला), पतनाजी से किथर सड़क, केके रोड से लोइधार लिंक सड़क तथा पड्डर के किजई में ट्राउट मछली फार्म की स्थापना शामिल है।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त किश्तवाड़ पवन कोतवाल, जिला राजस्व अधिकारी इदरीस लोन, एसडीएम छात्रू नईम-उर-रहमान, एसडीएम पाडर डॉ. अमित भगत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।