फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन के विवाद में दूसरे पक्ष से भी प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गोपालपुर में शुभ नारायण तिवारी और रजनीकांत तिवारी के बीच भूमि विवाद एवं मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। रजनीकांत तिवारी की तहरीर पर शुभ नारायण तिवारी, धीरेंद्र उर्फ धनंजय तिवारी, आशुतोष कुमार तिवारी, सुरेंद्र तिवारी व मोहित तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि शुभ नारायण तिवारी की तहरीर पर पहले ही 10 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। दोनों के बीच भूमि विवाद को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
वहीं, शुभनारायण तिवारी पर एफआईआर दर्ज करने पर विरोध जताते हुए अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक बैरिया मो. फहीम कुरैशी से मिले। बताया कि जो लोग मारपीट में मरणासन्न है, उनको पुलिस ने आरोपी बना दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी के बजाए उनसे तहरीर लेकर मुकदमा लिखा जा रहा है। यह कार्य पुलिस के नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक से मांग की आरोपी रजनीकांत तिवारी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद्द किया जाए। मो. फहीम कुरैशी ने पूर्व विधायक को विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें