फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्यमंत्री उमर ने गांधी जयंती और दशहरा पर दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और दशहरा के पावन पर्व पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता की शिक्षाएं आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं, जब विश्व संघर्ष, विभाजन और सामाजिक अशांति से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा “गांधी जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने जाति व्यवस्था और असमानता जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अटूट संघर्ष किया।
विज्ञापन


दशहरा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और लोगों को हर परिस्थिति में सत्य, धार्मिकता और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें