फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पौनी में अति विष्णु महायज्ञ की अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे में ग्यारह दिवसीय चलने वाले अति विष्णु महायज्ञ की अंतिम तैयारियों को लेकर कमेटी के सदस्यों ने बैठक की। इसमें कमेटी के सदस्य सुनील दास ने बताया कि यज्ञ चार दिसंबर को आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

संत श्री बालक योगेश्वर दास जी महाराज की तरफ से अग्नि मंथन कर यज्ञ की शुरुआत की जाएगी। यज्ञशाला में बने 108 हवन कुंडों में अग्नि डाल कर हवन शुरू किया जाएगा। यज्ञशाला के भीतर महिलाओं के लिए साड़ी व पुरुषों के लिए धोती कुर्ता पहनना अनिवार्य होगा। शाम के समय वृंदावन से आए हुए कलाकार रासलीला करेंगे, वहीं रात्रि में विभिन्न गायकों की तरफ से जागरण भी किया जाएगा। दोपहर व रात्रि में लंगर की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं के लिए रहेगी। इस अवसर पर नसीब सिंह, सुनील दास, कुलदीप राज, तीर्थ राम, सुरिंदर कुमार आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें