पौनी। कस्बे में ई रिक्शा चालकों ने मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने झूठी खबरें चलाने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ई रिक्शा चालक रवि कुमार, मुहम्मद तारीख, बोध राज ने आरोप कहा कि सोशल मीडिया पर सुबह खबर चली है कि कटड़ा से ले कर पौनी दोमेल तक ई रिक्शा चालक रिक्शा नहीं चला सकते। अगर वह ऐसा करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पौनी में चलने वाले ई रिक्शा चालक परेशान हो गए हैं।
उन्होंने कहा, अगर वह किसी सवारी को गांव तक ले जाते तो भी मेन रोड से हो कर गुजरना पड़ता है। अगर ऐसा कोई ऑर्डर है तो हमें बताओ। अगर कोई ऑर्डर नहीं है तो इस तरह के लोगों पर करवाई की जाए जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस अवसर पर अनिल शर्मा, जुगल किशोर, इरफान, इमरान जाविद इत्यादि ई रिक्शा चालक मौजूद रहे।