फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भद्रवाह के सेनाई क्षेत्र में पर्यटन रिसॉर्ट खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह के सेनाई क्षेत्र में पर्यटन रिसॉर्ट का संचालन शरू हो गया है। इसमें पर्यटक ठहर पाएंगे। इसका उद्घाटन पर्यटन निदेशक विकास गुप्ता ने किया। इस दौरान डीडीसी अध्यक्ष डोडा धनंतर सिंह कोतवाल, एडीसी भद्रवाह सुनील कुमार भुट्याल और एडीसी डोडा अनिल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

भद्रवाह में पर्यटन कारोबार पिछले छह महीनों से प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहा है। अब पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए जम्मू पर्यटन निदेशालय ने स्थानीय हितधारकों के साथ मिलकर इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए हाथ मिलाया है।
पर्यटन निदेशक विकास गुप्ता ने कहा, स्थानीय हितधारकों को आगे आना चाहिए और जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग उन्हें सहायता प्रदान करके निजी-सार्वजनिक भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आने वाले दिनों में भद्रवाह एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बन सके।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के दौरान रंगारंग संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के अलावा पर्यटन हितधारकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्थानीय हितधारकों ने आने वाले दिनों में पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें